Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: हथियारों से लैस दबंगों ने पूरे परिवार को बनाया निशाना…
Image

बीकानेर: हथियारों से लैस दबंगों ने पूरे परिवार को बनाया निशाना…

🟡 Bikaner Crime News

बीकानेर शहर में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र के सेक्टर नंबर 9 में 12 सितंबर को दबंगों ने चाकू, सरियों और डंडों से हमला कर पूरे परिवार को दहशत में डाल दिया।

जानकारी के अनुसार, डी-3 ईएफ लालगढ़ निवासी ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि आरोपी रामचन्द्र नायक, भींयाराम, लूकमान का भाई, किशन और दीपक एकराय होकर हथियारों से लैस होकर उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने पहले दरवाजे और खिड़कियां तोड़ीं, फिर गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की।

परिवादी ने बताया कि इस दौरान उसके सिर पर गंडासे से वार किया गया, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गया। यही नहीं, आरोपियों ने उसकी पत्नी, बच्ची और सास पर भी हमला किया और जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *