Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम ने कैंसर हॉस्पिटल रैन बसेरे में मरीजों को करवाया भोजन…
Image

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम ने कैंसर हॉस्पिटल रैन बसेरे में मरीजों को करवाया भोजन…

🟢 PM Narendra Modi Birthday Celebration

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर देशभर में चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत बीकानेर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रीकृष्ण सेवा संस्थान द्वारा कैंसर हॉस्पिटल रैन बसेरे में प्रसादी का आयोजन किया गया, जहां केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने खुद मरीजों व उनके परिजनों को भोजन परोसा।

मेघवाल ने कहा कि “सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। अपनों के बीच पहुंचकर आत्मीय संतोष मिलता है। मरीजों की दुआएं ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्रसेवा में और मजबूती देती हैं।”

इस अवसर पर श्रीकृष्ण सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्याम सुंदर सोनी ने भगवान राम की तस्वीर भेंटकर केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम का संयोजन सेवा पखवाड़ा के संभाग प्रभारी एवं पूर्व महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित द्वारा किया गया।

इस सेवा कार्य में पीबीएम अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, जिला महामंत्री व सेवा पखवाड़ा संयोजक श्याम सिंह हाड़ला, मीडिया संयोजक कमल गहलोत, विक्रम सिंह राजपुरोहित, संजय सोनी, भेरूलाल सोनी, महेश सोनी, बाबूलाल सोनी, गिरिराज सोनी, जानकीरमन मिश्रा, किरण सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समाजसेवी उपस्थित रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *