Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • महावीर रांका ने अनूठे अंदाज़ में मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, पिलाया कुल्लड़ में केसर दूध…
Image

महावीर रांका ने अनूठे अंदाज़ में मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, पिलाया कुल्लड़ में केसर दूध…

🟢 PM Narendra Modi Birthday Celebration

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर पूरे देश में सेवा पखवाड़ा चल रहा है। इसी कड़ी में बीकानेर में भी स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा देने वाले कई सेवा कार्य हुए। लेकिन इन सबके बीच पूर्व यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका ने सेवा का अलग अंदाज़ दिखाते हुए पीएम मोदी को शुभकामनाएं दीं।

सेवा पखवाड़ा के तहत सर्किट हाउस के पास कढ़ाई का केसरयुक्त दूध कुल्लड़ में वितरण किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने किया। उन्होंने कहा कि “सेवा ही भाजपा की असली नीति और नीयत है। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर देशभर में सेवा कार्यों के माध्यम से जन-जन तक यह संदेश पहुंचाया जा रहा है कि मजबूत भारत के लिए प्रत्येक नागरिक का सशक्त होना आवश्यक है।” कार्यक्रम शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक चला, जिसमें हजारों लोगों ने गर्मागर्म कढ़ाई दूध का स्वाद लिया।

इस अवसर पर भाजपा के पवन महनोत ने बताया कि, लगातार तीन घंटे तक चले इस सेवा अभियान ने बीकानेर में अलग ही उत्साह का माहौल बना दिया। वहीं प्रणव भोजक ने जानकारी दी कि इस आयोजन में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम में गणेश बोथरा, हनुमानमल रांका, युधिष्ठर सिंह भाटी, गुमानसिंह राजपुरोहित, भाजयुमो जिलाध्यक्ष वेद व्यास, जसराज सींवर, डॉ. भगवानसिंह मेड़तिया, शंकर सिंह राजपुरोहित, रमेश सैनी, शंभु गहलोत, ओमप्रकाश नायक, ओम राजपुरोहित, पवन महनोत, पवन सुराना, शिवलाल तेजी, शक्तिसिंह शेरुणा, नवरत्न सिसोदिया, दाऊलाल छंगाणी, नरेन्द्र चंचल, आनन्द अग्रवाल, अंकित तंवर, भव्यदत्त भाटी, मधुरिमा सिंह और रमेश भाटी विशेष रूप से उपस्थित रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *