Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: पारिवारिक विवाद या साज़िश? पूर्व सरपंच की हत्या से उठे सवाल…
Image

बीकानेर: पारिवारिक विवाद या साज़िश? पूर्व सरपंच की हत्या से उठे सवाल…

🟡 Bikaner Crime News

बीकानेर जिले से शनिवार देर रात बड़ी वारदात की खबर सामने आई है। श्रीडूंगरगढ़ उपखंड के धीरदेसर चोटियान गांव में करीब 70 वर्षीय पूर्व सरपंच मेघराज चोटिया की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। अलसुबह ग्रामीणों को मामले की जानकारी मिली तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

सूत्रों के अनुसार, बीती रात गांव में पारिवारिक विवाद की स्थिति बनी थी। इसी बीच पूर्व सरपंच पर हमला कर उनकी हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही श्रीडूंगरगढ़ सीओ निकेत पारीक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मौके का मुआयना किया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि मृतक मेघराज चोटिया वर्ष 2005 से 2010 तक ग्राम पंचायत के सरपंच रह चुके थे। वारदात के बाद से इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *