⚫ Bikaner ED Raid
बीकानेर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धोबीतलाई निवासी मोहम्मद सादिक के ठिकानों पर छापेमारी की। जांच में पता चला है कि सादिक के 20 बैंक खातों (20 Bank Accounts) में पिछले कुछ वर्षों में करोड़ों रुपये का लेनदेन (Crores Transaction) हुआ है।
सूत्रों के अनुसार सादिक ने Alfurqan Educational Trust और Masjid-e-Ayesha Trust के जरिए भारी वित्तीय गतिविधियां कीं। ईडी की तलाशी में सामने आया कि सादिक ने बांग्लादेश की एक NGO को आर्थिक सहायता (Bangladesh NGO Funding) भी दी थी। इसके साथ ही सादिक पिछले वर्षों में Bangladesh, Iran, Oman, Nepal और Qatar की यात्राएं कर चुका है। ईडी (Enforcement Directorate Jaipur) की टीम ने 17 सितंबर को Bikaner ED Raid के दौरान धोबीतलाई, फड़बाजार, सुभाषपुरा और मुक्ताप्रसाद नगर में छापेमारी की थी। इस दौरान hawala business (हवाला कारोबार) और money laundering activities (मनी लॉन्ड्रिंग गतिविधियां) से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए।
ED Investigation में सामने आया है कि, मोहम्मद सादिक के पास कोई वैध आय का स्रोत नहीं है। बावजूद इसके उसने करोड़ों रुपये का लेनदेन किया और विदेश यात्राएं कीं। मामला PMLA Case Rajasthan के तहत दर्ज कर जांच जारी है।















