Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर में पेयजल समाधान की बड़ी सौगात, तीन ट्यूबवैल और 10 हैण्डपम्प की स्वीकृति…
Image

बीकानेर में पेयजल समाधान की बड़ी सौगात, तीन ट्यूबवैल और 10 हैण्डपम्प की स्वीकृति…

MLA Anshuman Singh Bhati

ग्रामीण क्षेत्रों की वर्षों पुरानी पेयजल समस्या के समाधान के लिए राजस्थान सरकार ने बड़ी पहल की है। कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी की मांग पर बजट घोषणा 2025-26 के तहत तीन नए ट्यूबवैल व 10 हैण्डपम्प स्वीकृत किए गए हैं।

विधायक भाटी ने जानकारी दी कि ग्राम दासौड़ी, सियाणा भाटियान और बारूपालों की ढाणी (मियाकौर) में ट्यूबवैल का निर्माण होगा। साथ ही कोलायत क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर 10 हैण्डपम्प लगाए जाएंगे। इनसे स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से हो रही पेयजल संकट की समस्या से राहत मिलेगी।

भाटी ने यह भी भरोसा दिलाया कि जल्द ही मेघासर और हाडलां भाटियान में भी ट्यूबवैल स्वीकृत किए जाएंगे। उन्होंने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री और जल संसाधन मंत्री का आभार जताया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *