⚫ Rajasthan Crime News
शनिवार को बूंदी में BJP के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल पर दिनदहाड़े हमला हुआ। घटना शहर के चित्तौड़ रोड स्थित होटल के बाहर हुई। जहां अग्रवाल भाजपा प्रबुद्धजन सम्मेलन में शामिल होने जा रहे थे। हमले में सुरेश अग्रवाल के हाथ और पैरों में चोटें आई हैं। पुलिस के अनुसार, हमला करने वाले तीन-चार नकाबपोश युवक सफेद रंग की कार से आए और हाथ-पैर पर पाइप, सरिया और डंडा से ताबड़तोड़ वार किए।
बता दे, होटल के अंदर सम्मेलन के चलते यह हमला भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष फैलाने वाला रहा। अग्रवाल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कोटा रेफर किया गया।पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाले हैं और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सुरेश अग्रवाल ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष के निजी सचिव आरपीएस अंकित जैन, पूर्व विधायक अशोक डोगरा और नगर परिषद सभापति सरोज अग्रवाल अस्पताल पहुंचे। इस घटना ने बूंदी में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में चिंता और आक्रोश को जन्म दिया है।


















