Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • पाकिस्तान का फिर LoC पर सीजफायर उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया जवाब…
Image

पाकिस्तान का फिर LoC पर सीजफायर उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया जवाब…

🟡 LoC ceasefire violation

शनिवार शाम को Pakistan ने एक बार फिर Kashmir के कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर की लीपा घाटी में Ceasefire का उल्लंघन किया। जिससे सीमा पर तनाव बढ़ा। बिना किसी उकसावे के भारतीय सेना पर की गई गोलीबारी का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। घटना में किसी के हताहत होने की अभी कोई खबर नहीं है।

इसी बीच, जम्मू के इंटरनेशनल बॉर्डर के पास पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया। यह ड्रोन शाम करीब 7 बजे आरएस पुरा सेक्टर के जजोवाल गांव के पास भारतीय सीमा में दाखिल हुआ। भारतीय जवानों ने तत्क्षण कार्रवाई करते हुए ड्रोन को मार गिराया, और सर्च ऑपरेशन जारी है।

सुरक्षा कारणों से अनंतनाग जिले में प्रशासन ने ड्रोन, रङ्क और अन्य उड़ने वाले यंत्रों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इससे पहले 16 सितंबर को भी सुरक्षा बलों ने संदिग्ध हलचल के बाद बाड़ से पहले तलाशी में एक AK राइफल और मैगजीन बरामद की थी। सुरक्षा बलों की सतर्कता और कड़े नियंत्रण के बीच, एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर निगरानी तेज कर दी गई है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *