Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: मटकी से पानी पीने पर विवाद, जातिगत टिप्पणियों के बीच मारपीट…
Image

बीकानेर: मटकी से पानी पीने पर विवाद, जातिगत टिप्पणियों के बीच मारपीट…

🟡 Bikaner Crime News

बीकानेर जिले के लूणकरणसर थाना क्षेत्र से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। धीरेरा स्टेशन पर 19 सितंबर की शाम पानी की मटकी को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि बात जातिगत गालियों और मारपीट तक पहुंच गई।

परिवादी राकेश ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह मजदूरी करता है और घटना के दिन जब उसने मटकी से पानी पिया तो आरोपियों ने नाराजगी जताई और कहा कि उनकी मटकी “अछूत” कर दी। इसी दौरान आरोपियों ने मजदूरी के पैसे देने से भी इनकार कर दिया और उसके साथ जमकर मारपीट की।

पीड़ित का आरोप है कि सुभाष, जसु, जीतराम, बीकी और गोपीराम नामक आरोपियों ने उसकी जाति को निशाना बनाते हुए अपमानजनक गालियां दीं। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज कर मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *