Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर में बजरी के मलबे में दबकर युवक की मौत…
Image

बीकानेर में बजरी के मलबे में दबकर युवक की मौत…

Bikaner News Today

बीकानेर जिले में बजरी की खान से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। 21 सितंबर की अलसुबह ड्यूटी पर तैनात युवक रविन्द्र की बजरी के नीचे दबने से मौत हो गई।

मृतक की बहन जिंदा देवी ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। परिवादी ने बताया कि उसका भाई खान पर निगरानी कर रहा था। सुबह नत्थुराम जब मौके पर पहुंचा तो रविन्द्र अपनी ड्यूटी स्थल पर मौजूद नहीं था। तलाश करने पर वह खान में बजरी के नीचे दबा मिला। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह हादसा खान सुरक्षा व्यवस्था और लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े करता है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को बजरी खानों की सुरक्षा व्यवस्था सख्त करनी चाहिए ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *