Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • भाजपा देहात प्रबुद्धजन सम्मेलन: कैलाश चौधरी ने कहा, विकसित भारत का सपना अब हकीकत…
Image

भाजपा देहात प्रबुद्धजन सम्मेलन: कैलाश चौधरी ने कहा, विकसित भारत का सपना अब हकीकत…

🔴 Bikaner BJP News

भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात जिला द्वारा बीकानेर संभाग कार्यालय में आज प्रबुद्धजन सम्मेलन आयोजित हुआ। इस सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी और जीव जंतु कल्याण बोर्ड अध्यक्ष जसवंत विश्नोई उपस्थित रहे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य भारत को परम वैभव तक ले जाना है और यह कार्य समाज के प्रबुद्ध वर्ग के आशीर्वाद व सहयोग से ही संभव हो सकता है। उन्होंने कहा – “आज भारत रक्षा निर्माण, आधुनिक हथियार, विमान और उपकरणों में आत्मनिर्भर होकर निर्यात कर रहा है।”“यह आयोजन केवल सम्मेलन नहीं, बल्कि समाज के स्तंभों के साथ सीधा संवाद का मंच है।हमें समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी होगी।”

जसवंत विश्नोई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश सेवा का संकल्प लिया और दिन-रात मेहनत कर उसे पूरा किया। उन्होंने प्रधानमंत्री सड़क योजना, जनधन योजना, और अटल आवास योजना जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे करोड़ों लोगों का जीवन बदला है।

भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा –सेवा पखवाड़े के अंतर्गत दिए गए कार्यों को हमें पूरी ईमानदारी से पूरा करना चाहिए।भाजपा ही वह पार्टी है जो पहले देश, फिर पार्टी और उसके बाद स्वयं को प्राथमिकता देती है।

कार्यक्रम का मंच संचालन महामंत्री दिलीप राजपुरोहित ने किया, जबकि संयोजक बनवारीलाल शर्मा रहे। विशेष उपस्थिति में – रामगोपाल सुथार (विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड अध्यक्ष), बिहारी लाल विश्नोई (पूर्व विधायक), काशीराम गोदारा (संभाग प्रभारी), महावीर चारण (ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष) अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, प्रवक्ता, वकील, शिक्षक, डॉक्टर, व्यापारी एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *