🟢 Bikaner News Today
बीकानेर जिले के नोखा थाना क्षेत्र के रोही रायसर गांव से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ एक युवक शौचालय जाने का बोलकर घर से निकला और थोड़ी देर बाद पड़ोसी के खेत में पेड़ से लटका मिला। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
मृतक की पहचान रायसर निवासी मनोज के रूप में हुई है। मृतक के भाई रेवंतराम ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि मनोज मानसिक बीमारी से जूझ रहा था और उसका इलाज भी चल रहा था। 23 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे वह शौचालय जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन कुछ देर बाद वह खेत में फंदे पर झूलता मिला। सूचना मिलते ही नोखा पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।














