Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • राजस्थान SI भर्ती 2021 पेपर लीक मामला, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश…
Image

राजस्थान SI भर्ती 2021 पेपर लीक मामला, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश…

🟢 Rajasthan SI Bharti 2021

राजस्थान SI भर्ती 2021 (Sub Inspector Recruitment 2021) पेपर लीक केस पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने राजस्थान हाईकोर्ट डिवीजन बेंच के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों को SI ट्रेनिंग (SI Training) की अनुमति दी गई थी।

सुप्रीम कोर्ट का आदेश

  • सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court of India) ने कहा कि जब तक राजस्थान हाईकोर्ट इस मामले में अंतिम फैसला नहीं सुनाता, तब तक किसी भी चयनित अभ्यर्थी की SI ट्रेनिंग शुरू नहीं होगी।
  • हाईकोर्ट को निर्देश दिया गया है कि तीन महीने के भीतर इस भर्ती विवाद का फाइनल डिसीजन सुनाया जाए।
  • सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाईकोर्ट की एकलपीठ का आदेश बरकरार रखा है, जिसमें पेपर लीक और अनियमितताओं के आधार पर पूरी चयन प्रक्रिया रद्द कर दी गई थी।

राजस्थान SI भर्ती 2021 में चयनित अभ्यर्थियों के लिए यह आदेश बड़ा झटका है। अब तकरीबन 3 महीने तक ट्रेनिंग पूरी तरह रुकी रहेगी और भविष्य का फैसला राजस्थान हाईकोर्ट के निर्णय पर निर्भर करेगा।

राजस्थान पुलिस SI भर्ती 2021 में पेपर लीक और धांधली के गंभीर आरोप लगे। हाईकोर्ट की एकलपीठ ने चयन प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी। डिवीजन बेंच ने ट्रेनिंग की अनुमति दी थी। अब सुप्रीम कोर्ट ने ट्रेनिंग पर पूरी तरह रोक लगा दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *