🟡 Bikaner Crime News
बीकानेर के भुजिया कारोबार से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आयी है। गंगाशहर थाना क्षेत्र के चौधरी कॉलोनी निवासी कल्पना विश्नोई ने नागौर मूल के हाल गंगाशहर निवासी चंपालाल गहलोत के खिलाफ ₹25 लाख की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
प्रार्थिया ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपी चंपालाल उसके कारखाने में बतौर सेल्समैन कार्यरत था और बाजार से जुड़ा भुगतान वसूलने का जिम्मा भी उसी पर था। बताया गया कि करीब ₹25 लाख बाजार में बकाया थे, जिन्हें आरोपी ने वसूलने की जिम्मेदारी ली। लेकिन जब उससे पैसों की मांग की गई तो आरोपी ने साफ कह दिया – “पेमेंट तो मैं ले आया, लेकिन अब मेरे पास नहीं है, आपको जो कार्रवाई करनी हो कर लो।” पुलिस ने महिला व्यापारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।














