🟡 Bikaner News Today
बीकानेर मास्टर प्लान 2043 को लेकर अब विरोध तेज हो गया है। भाजपा विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) आयुक्त को पत्र लिखकर कड़ा विरोध जताया है। विधायक ने आरोप लगाया कि मास्टर प्लान में शामिल की गई 188 गाँवों की गोचर भूमि गाँवों की धरोहर है। जिसे हड़पने की कोशिश की जा रही है।
भाटी ने साफ कहा – “गोचर भूमि गाँव की पहचान और संस्कृति की रीढ़ है। सरकार की इस नीति से ग्रामीणों में आक्रोश है और सरकार की छवि धूमिल हो रही है।”
इस मुद्दे पर ग्रामीण क्षेत्रों और शहर दोनों जगह आपत्तियां सामने आ रही हैं। पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी के गोचर आंदोलनों का हवाला देते हुए विधायक ने चेतावनी दी कि यदि गोचर भूमि को मास्टर प्लान से बाहर नहीं किया गया तो आंदोलन खड़ा होगा।
- 188 गाँवों की गोचर भूमि बचाने की मांग
- BDA पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों में रोष
- सरकार की छवि धूमिल होने का खतरा
- पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी के आंदोलन का हवाला
- गोचर भूमि को मास्टर प्लान से बाहर करने की मांग














