🟡 Bikaner Accident News
बीकानेर के मुकतप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र में बीती रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूगल रोड पर बजरंग धोरा के सामने अचानक स्कॉर्पियो का टायर फटने से वाहन पलट गया। जिसमें चार युवक बुरी तरह घायल हो गए। हादसे में नत्थूसर बास निवासी अभिषेक उर्फ अभय पुत्र सुरेश सांखला की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि तीन अन्य युवकों का इलाज PBM अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में जारी है।
घायलों में श्रीयश पुत्र किरण कुमार सांखला (नत्थूसर बास), मनीष पुत्र सुरजाराम सुथार (नत्थूसर बास) और विजय चौहान पुत्र हरिसिंह चौहान (जस्सुसर गेट मालियों का बास) शामिल हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई।इस सड़क हादसे ने एक बार फिर शहर में तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।














