🟡 Bikaner Crime News
बीकानेर जिले के नापासर क्षेत्र से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आमतौर पर लैंगिक शोषण के आरोप पुरुषों पर लगते हैं, लेकिन इस बार 24 वर्षीय शादीशुदा महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला नाबालिग लड़के के साथ लैंगिक शोषण और धोखाधड़ी से जुड़ा है।
24 जुलाई को पीड़ित परिजनों ने नापासर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि महिला ने उनके नाबालिग पुत्र का शारीरिक शोषण किया। इतना ही नहीं, महिला ने लड़के से खाते से रुपए निकलवाए, 10 हजार का मोबाइल छीन लिया और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। जब नाबालिग ने महिला की गलत मांगें मानने से इनकार किया, तो महिला ने उल्टा नाल थाना क्षेत्र में युवक पर दुष्कर्म का झूठा केस दर्ज करवा दिया। पुलिस जांच में महिला के आरोप बेबुनियाद निकले और उसी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
लगातार निगरानी और गहन जांच के बाद नापासर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि यह केस समाज में जागरूकता के लिहाज से अहम है क्योंकि ऐसे मामलों में महिलाओं का नाम शायद ही कभी सामने आता है।














