Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: होटल मालिक पर जबरन शराब पिलाकर महिला से दुष्कर्म का आरोप…
Image

बीकानेर: होटल मालिक पर जबरन शराब पिलाकर महिला से दुष्कर्म का आरोप…

🟡 Bikaner Crime News

बीकानेर शहर के एक होटल मालिक पर महिला को जबरन शराब पिलाकर दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता जयपुर क्षेत्र की 36 वर्षीय महिला है। जिसने पुलिस को दी रिपोर्ट में गंभीर आरोप लगाए हैं।

जानकारी के अनुसार महिला रियल एस्टेट और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में मार्केटिंग व कंसल्टिंग का काम शुरू कर रही है। इसी सिलसिले में वह 23 सितंबर को बीकानेर आई और एक होटल में ठहरी। इसी दौरान उसकी होटल मालिक अमित अग्रवाल से पहचान हुई। पीड़िता का कहना है कि आरोपी से उसकी बातचीत हमेशा प्रोफेशनल रही। लेकिन उसका व्यवहार संदिग्ध और मनोग्रसित प्रतीत होता था। वह हर समय उसकी गतिविधियों पर नजर रखता और होटल से बाहर निकलना भी मुश्किल बना देता।

महिला का आरोप है कि नवरात्रा व्रत रखने पर भी आरोपी ने आपत्ति जताई। वह उसे बार-बार शराब पीने के लिए बाध्य करता रहा। 25 सितंबर की रात होटल मालिक उसे छत पर ले गया और जबरन शराब पिलाई।

रिपोर्ट में बताया गया है कि शराब पिलाने के बाद पीड़िता अचेत हो गई। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अगली सुबह जब होश आया तो उसका शरीर दर्द से कराह रहा था। पीड़िता की शिकायत पर बीकानेर पुलिस ने होटल मालिक अमित अग्रवाल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर मेडिकल परीक्षण करवाया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *