Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर में नशे पर शिकंजा, पुलिस ने जब्त की 11 ग्राम एमडी…
Image

बीकानेर में नशे पर शिकंजा, पुलिस ने जब्त की 11 ग्राम एमडी…

🟡 Bikaner Crime News

अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है। इसी क्रम में बीकानेर के नोखा पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए फेमेली होटल के पास एनएच-62 भामटसर के पास से एक कैंपर गाड़ी से 11 ग्राम एमडी (नशीला पदार्थ) जब्त किया है।

पुलिस की कार्रवाई के दौरान कैंपर गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नोखा पुलिस का कहना है कि नशीले पदार्थों के कारोबार और तस्करी में शामिल लोगों पर अब कोई रियायत नहीं दी जाएगी। जिलेभर में लगातार चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं ताकि अवैध नशे के जाल को तोड़ा जा सके।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *