Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • हनीट्रैप में फंसा व्यापारी, पुलिस ने बीकानेर की युवती सहित तीन को किया गिरफ्तार…
Image

हनीट्रैप में फंसा व्यापारी, पुलिस ने बीकानेर की युवती सहित तीन को किया गिरफ्तार…

🔴 Rajasthan Crime News

नागौर जिले में हनीट्रैप कर एक व्यापारी से लाखों रुपए वसूलने और फिर 50 लाख की बड़ी रकम मांगने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर बीकानेर निवासी युवती समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, हैदराबाद में मिठाई की दुकान चलाने वाला एक व्यापारी करीब दो महीने पहले नागौर आया था। इस दौरान उसके रिश्तेदार हरेंद्र (निवासी अतुसर बास) ने उसे शहर घुमाने के बहाने दोस्त महेंद्र भाटी के किराए के कमरे पर बुलाया। व्यापारी का आरोप है कि यहां उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया, जिससे वह बेहोश हो गया।

व्यापारी के अनुसार, कुछ दिन बाद महेंद्र और एक युवती ने उसे कॉल कर उसका अश्लील वीडियो दिखाया और वायरल करने की धमकी दी। बदनामी के डर से व्यापारी ने अलग-अलग किश्तों में लगभग 4 लाख रुपए आरोपियों को दे दिए। लेकिन आरोपी यहीं नहीं रुके और पीड़ित को अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल व मैसेज करके 50 लाख रुपए की और मांग करने लगे।

व्यापारी की शिकायत पर नागौर पुलिस ने टीम गठित कर कार्रवाई की और 24 घंटे के भीतर हरेंद्र कुमार, महेंद्र भाटी और बीकानेर निवासी युवती आरती शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे रैकेट की जांच की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *