🔴 Bikaner News Today
बीकानेर जिले के रणजीतपुरा थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। चक एक पीएसएम चारणवाला में खेत में काम कर रहे किसान की मोटर स्टार्ट करते समय पानी में गिरने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, 28 सितंबर की शाम करीब 7 बजे किसान रामचन्द्र खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान जब वह मोटर स्टार्ट करने गए तो अचानक उनका पैर फिसल गया और वह पास की डिग्गी (पानी का टैंक) में गिर गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के बेटे रविन्द्र ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के आधार पर रणजीतपुरा पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।















