🔴 Bikaner Accident News
बीकानेर जिले के महाजन थाना क्षेत्र के अर्जुनसर-असरासर मार्ग पर 24 सितंबर की शाम को सड़क हादसे की खबर सामने आई है। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार असरासर निवासी नन्दराम ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसका बेटा मनीष बाइक पर जा रहा था। तभी महिन्द्रा बोलेरो चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मनीष सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद परिजनों ने युवक को तुरंत बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने परिवादी की शिकायत के आधार पर बोलेरो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।














