Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • त्योहार पर आम जनता को मिली राहत, कॉमर्शियल सिलेंडर महंगा…
Image

त्योहार पर आम जनता को मिली राहत, कॉमर्शियल सिलेंडर महंगा…

🟢 LPG Price Rajasthan

त्यौहारों की शुरुआत से ठीक पहले पेट्रोलियम कंपनियों HPCL, BPCL और IOCL ने एलपीजी गैस सिलेंडरों की कीमतों में संशोधन किया है। कंपनियों ने कॉमर्शियल LPG सिलेंडर पर 15 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। जबकि घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों को स्थिर रखा गया है।

राजस्थान LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष दीपक गहलोत के मुताबिक, नई रेट लिस्ट के अनुसार 19 किलोग्राम वाला कॉमर्शियल सिलेंडर अब 1,623.50 रुपए में मिलेगा। इससे पहले यह 1,608.50 रुपए में उपलब्ध था।

  • कॉमर्शियल सिलेंडर (19 KG): ₹1623.50 (₹15 बढ़ा)
  • घरेलू सिलेंडर (14.2 KG): ₹856.50 (कोई बदलाव नहीं)

सालभर में कीमतों में उतार-चढ़ाव

कंपनियों ने सितंबर में कॉमर्शियल सिलेंडर पर 51 रुपए की कटौती की थी। अगस्त में 34 रुपए, जुलाई में 58 रुपए की राहत दी गई थी। वहीं इस साल की शुरुआत से अब तक मई में 24.50 रुपए, अप्रैल में 40.50 रुपए, जनवरी में 14.50 रुपए और फरवरी में 6 रुपए की कमी की गई थी।

घरेलू गैस पर राहत

घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आम उपभोक्ताओं को यह सिलेंडर ₹856.50 में ही मिलेगा। वहीं, राजस्थान सरकार की ओर से BPL और उज्ज्वला योजना लाभार्थियों को सब्सिडी के साथ रियायती दर पर सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *