Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • पीबीएम ठेका कर्मचारियों का वेतन विवाद, संभागीय आयुक्त से समाधान की मांग…
Image

पीबीएम ठेका कर्मचारियों का वेतन विवाद, संभागीय आयुक्त से समाधान की मांग…

🟢 Bikaner PBM Hospital News

बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में कार्यरत ठेका कर्मचारियों को लंबे समय से वेतन न मिलने की समस्या ने उनके लिए गंभीर संकट पैदा कर दिया है। करीब 100 से 150 कर्मचारी पिछले कई महीनों से अपना वेतन पाने के लिए भटक रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं मिला।

ठेका कर्मचारी पन्नादाय फर्म के माध्यम से अस्पताल के विभिन्न विभागों में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने कई बार ठेकेदार से वेतन की मांग की, लेकिन वेतन देने में आनाकानी की जा रही है। हालात यह हैं कि कर्मचारियों को अपने घर-परिवार का लालन-पालन करना मुश्किल हो गया है।

इस संबंध में पीबीएम अस्पताल अधीक्षक सुरेंद्र वर्मा से मुलाकात की गई। डॉ. वर्मा ने आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे को लेकर मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को पत्र लिखेंगे। ठेका कर्मचारियों ने कहा कि वे पहले भी प्राचार्य से मिल चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं निकल सका। अब उनका इरादा संभागीय आयुक्त से मिलकर मामला हल कराने का है।

ठेका कर्मचारियों ने विशेष रूप से बताया कि अधिकांश कर्मचारी गरीब परिवारों से हैं और उनका जीवन यापन केवल इस वेतन पर निर्भर है। लंबे समय तक वेतन न मिलने के कारण उनके सामने रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना चुनौतीपूर्ण हो गया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *