🟡 Bikaner Crime News
बीकानेर में युवक को ब्लैकमेल करने और नग्न अवस्था में वीडियो बनाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 20 वर्षीय युवक, जो चुरू का रहने वाला है ने जेएनवीसी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
क्या है पूरा मामला?
पीड़ित युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि घटना 30 सितंबर की है। आरोपियों में दोलत, प्रकाश बिश्नोई, विशाला सहित अन्य लोग शामिल हैं। आरोप है कि सभी ने मिलकर युवक को ब्लैकमेल किया और पैसे की मांग की। जब पीड़ित ने रुपए देने से इनकार किया, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जबरन रुपए छीन लिए। इतना ही नहीं, परिवादी का कहना है कि आरोपियों ने उसका नग्न वीडियो भी बना लिया, जिससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची।
शिकायत दर्ज होने के बाद जेएनवीसी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ सबूत जुटाने और पीड़ित के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।















