Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर में बड़ा हादसा, स्कूल वाहन पलटने से चार छात्राएं घायल…
Image

बीकानेर में बड़ा हादसा, स्कूल वाहन पलटने से चार छात्राएं घायल…

Bikaner News Today

शुक्रवार सुबह बीकानेर शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सोफिया स्कूल की छात्राओं को लेकर जा रहा एक स्कूल वाहन (टाटा मैजिक) अचानक पलट गया। हादसे में 4 छात्राएं घायल हो गईं, जिन्हें तुरंत पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया गया। फिलहाल चारों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे स्कूल जा रही मैजिक गाड़ी जयपुर रोड पर म्यूजियम सर्किल से स्काउट-गाइड ऑफिस के सामने पहुंची। उसी दौरान अचानक एक स्कूटी सामने आ गई। गाड़ी स्कूटी से टकराई और संतुलन बिगड़ते ही पलट गई। वाहन में कुल 10 छात्राएं सवार थीं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत छात्राओं को बाहर निकाला। इनमें 4 छात्राएं घायल हुईं और दो का एक्सरे भी करवाया गया।

हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने मैजिक ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि स्कूटी को टक्कर मारने के बाद ड्राइवर गाड़ी रोकने के बजाय भगाने लगा था। मोड़ पर तेज मोड़ काटने के दौरान वाहन पलट गया। लोगों का कहना था कि अगर ड्राइवर समय रहते गाड़ी रोक देता तो हादसा टल सकता था।

घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व पार्षद आदर्श शर्मा मौके पर पहुंचे और छात्राओं का हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि सभी छात्राएं सोफिया स्कूल की हैं और फिलहाल सुरक्षित हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *