Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • पूर्व विधायक मुरलीधर व्यास की मूर्ति हटाने पर भाजपा-कांग्रेस नेताओं की अहम बैठक…
Image

पूर्व विधायक मुरलीधर व्यास की मूर्ति हटाने पर भाजपा-कांग्रेस नेताओं की अहम बैठक…

Bikaner News Today

बीकानेर में पूर्व विधायक स्व. मुरलीधर व्यास की मूर्ति हटाने को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज़ हो गई है। इस मुद्दे ने न सिर्फ राजनीतिक गलियारों में गर्मागर्मी पैदा की है, बल्कि आमजन और स्थानीय लोगों में भी गहरा रोष पैदा किया है।

रेलवे अधिकारियों के साथ अहम बैठक

मामले को लेकर बीकानेर रेलवे स्टेशन में डीआरएम के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमे विधायक जेठानंद व्यास, पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, कर्मचारी नेता भंवर पुरोहित, युवा मोर्चा अध्यक्ष वेद व्यास और रघुनंदन आचार्य सहित भाजपा और कांग्रेस के जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। साथ ही, रेलवे प्रशासन को चेतावनी दी कि, अगर मूर्ति को इधर-उधर किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी रेलवे प्रशासन की होगी। मूर्ति को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होगा।

स्थानीय लोगों और मुरलीधर व्यास के परिजनों ने मूर्ति हटाने का कड़ा विरोध जताया। इस विवाद पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने पहले ही रेलवे अधिकारियों को निर्देश जारी कर स्थिति पर नजर रखने को कहा है। बीकानेर में यह मुद्दा अब सिर्फ राजनीतिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक चर्चाओं का भी केंद्र बन गया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *