Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: रिश्वत के जाल में फंसा हेड कांस्टेबल ने मांगी पायल और 30 हजार रुपए…
Image

बीकानेर: रिश्वत के जाल में फंसा हेड कांस्टेबल ने मांगी पायल और 30 हजार रुपए…

🟡 Rajasthan Corruption News

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बीकानेर जिले में एक और पुलिसकर्मी पर शिकंजा कस दिया है। गजनेर थाना क्षेत्र से जुड़े एक युवती की गुमशुदगी के मामले में हेड कांस्टेबल पर रिश्वत मांगने और 3000 रुपए लेने का मामला सामने आया है। सत्यापन के बाद एसीबी ने हेड कांस्टेबल सुरश मीणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, परिवादी कानसिंह ने 26 जुलाई 2025 को एसीबी बीकानेर चौकी में शिकायत दी थी कि गजनेर थाना पुलिस ने युवती की गुमशुदगी के केस में उसकी बाइक और मोबाइल जब्त कर लिया था, जिसे छोड़ने के बदले हेड कांस्टेबल ने 30 हजार रुपए और चांदी की पायल की मांग की। एसीबी द्वारा कराए गए सत्यापन में यह बात पक्की हुई कि आरोपी हेड कांस्टेबल ने परिवादी से कहा— “मोबाइल लौटने के तीन तो दे” और मौके पर 3000 रुपए रिश्वत के रूप में ले लिए। इसके बाद आरोपी ने अलमारी की चाबी नहीं मिलने का बहाना बनाकर मोबाइल नहीं लौटाया और बाइक के लिए भी चालान व जुर्माना देने की बात कही।

बाद में जब हेड कांस्टेबल को शक हुआ कि मामला एसीबी तक पहुंच सकता है, तो उसने फोन बंद कर दिया और दूसरे नंबर से परिवादी के जीजा स्वरूप सिंह को बुलाकर बाइक और मोबाइल सौंप दिया।

इंस्पेक्टर आनंद मिश्रा ने पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तैयार कर जयपुर मुख्यालय को भेजी, जिसके बाद एसीबी मुख्यालय ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। एसीबी बीकानेर चौकी प्रभारी ने पुष्टि की है कि मांग सत्यापित होने के बाद हेड कांस्टेबल के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज कर लिया गया है। जिसकी आगे जांच जारी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *