⚪ Sachin Pilot Bikaner visit

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और किसान केसरी दिवंगत रामेश्वर डूडी के निधन के बाद पार्टी के बड़े नेताओं का बीकानेर आगमन जारी है। सोमवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट बीकानेर स्थित डूडी निवास पहुंचे और उन्होंने डूडी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पायलट ने उनकी धर्मपत्नी एवं नोखा विधायक सुशीला डूडी और परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।
देखे वीडियो:- https://www.facebook.com/share/v/1FCtPPb9tP/
सचिन पायलट के साथ सांसद विजेंद्र ओला, विधायक विरेंद्र चौधरी (दांतारामगढ़), मनीष यादव (शाहपुरा), यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया, तथा मुकेश भाखर भी मौजूद रहे।

पायलट ने कहा कि “रामेश्वर जी डूडी एक सच्चे जनसेवक और किसानों की आवाज़ थे। उन्होंने सदैव किसानों, मजदूरों और आमजन के हितों के लिए संघर्ष किया। उनका जाना कांग्रेस परिवार और प्रदेश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।”














