Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: नशे में धुत ड्राइवर ने 5 गौमाताओं को कुचला…
Image

बीकानेर: नशे में धुत ड्राइवर ने 5 गौमाताओं को कुचला…

🟢 Bikaner Crime News

बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव शेरुणा से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। मंगलवार देर रात लगभग 12 बजे, नेशनल हाइवे पर सेरूणा स्टैंड के पास शराब के नशे में धुत एक कंटेनर ट्रक ड्राइवर ने सड़क पर बैठी 5 गायों को बेरहमी से कुचल दिया। हादसे के बाद भी ड्राइवर ने ट्रक नहीं रोका और बीकानेर की ओर फरार होने की कोशिश की।

लेकिन किस्मत ने उसका साथ नहीं दिया — हादसे की जगह से कुछ ही दूरी पर शेरुणा पुलिस की नाकाबंदी थी। नाकाबंदी पर तैनात हेड कांस्टेबल सत्यवीर, कांस्टेबल सांवरमल और ड्राइवर पवन शर्मा ने तुरंत ट्रक का पीछा किया। इस दौरान पीछे चल रहे अन्य वाहनों में सवार लोगों ने भी पुलिस का साथ दिया और आगे गाड़ी लगाकर ट्रक को रोकने में मदद की।

हादसे के बाद मौके पर जबरदस्त आक्रोश फैल गया। लोगों ने ड्राइवर को पकड़ लिया, लेकिन पुलिस ने भीड़ से उसे छुड़ाकर सुरक्षित हिरासत में लिया और नागालैंड नंबर का ट्रक जब्त कर थाने में खड़ा किया। बताया जा रहा है कि ट्रक में इलेक्ट्रिक स्कूटी भरी हुई थी।

इस घटना ने एक बार फिर सड़क पर आवारा पशुओं की सुरक्षा और शराब के नशे में ड्राइविंग के मुद्दे को उजागर कर दिया है। ग्रामीणों ने ड्राइवर पर सख्त कार्रवाई की मांग की है और प्रशासन से ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *