🟢 Bikaner Crime News
नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। बीकानेर जिले की बज्जू पुलिस ने मंगलवार को बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चक 10 KM क्षेत्र में दबिश देकर 22 किलो 285 ग्राम अवैध डोडा-पोस्त बरामद किया है। इस मामले में नबाब खां पुत्र गुलाम नबी निवासी बांगड़सर की रोही को मौके से गिरफ्तार किया गया।
थानाधिकारी आलोक सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस टीम ने नबाब खां की ढाणी पर छापा मारा। तलाशी के दौरान डोडा-पोस्त से भरे कट्टे बरामद किए गए। आरोपी से पूछताछ जारी है, जिससे सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है।
इस मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच कोलायत थानाधिकारी समरवीर सिंह को सौंपी गई है। बज्जू पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई बीकानेर आईजी, एसपी और कोलायत वृत्ताधिकारी के निर्देश पर मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, इस पूरी कार्रवाई में कॉन्स्टेबल भगवानाराम की विशेष भूमिका रही, जिनकी सतर्कता से पुलिस को सफलता मिली।















