Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: बस के टायर तले कुचली महिला, चालक की लापरवाही आई सामने…
Image

बीकानेर: बस के टायर तले कुचली महिला, चालक की लापरवाही आई सामने…

🟢 Bikaner Accident News

बीकानेर जिले के नोखा थाना क्षेत्र के मुकाम के पास मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, महिला बस से उतर रही थी कि अचानक बस आगे बढ़ गई और वह बस के टायर के नीचे आ गई। पुलिस ने मृतक महिला की पहचान रुखमा देवी, पत्नी इन्द्रचन्द डागा, जैन चौक, नोखा के रूप में की है।

नोखा थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि, यह हादसा बस चालक की लापरवाही के कारण हुआ। उन्होंने कहा कि जिस समय महिला बस से उतर रही थी, उस दौरान चालक ने बस को आगे बढ़ा दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और तुरंत ही मौके पर ही उसकी मौत हो गई।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *