Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • रामनिवास कूकणा ने किया बड़ा ऐलान, संघर्ष अब और तेज़ होगा…
Image

रामनिवास कूकणा ने किया बड़ा ऐलान, संघर्ष अब और तेज़ होगा…

🟢 Ramniwas kukna Bikaner

बीकानेर के आयुष्मान हार्ट केयर सेंटर के खिलाफ चल रहा आंदोलन अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। इस बार मोर्चा संभाला है कांग्रेस नेता रामनिवास कूकणा ने, जो फिलहाल पुलिस गिरफ्त में होने के बावजूद पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। कोलायत थाने से जारी एक वीडियो संदेश में कूकणा ने साफ कहा — “न पुलिस की लाठियां, न मुकदमे हमारे हौसले तोड़ सकते हैं। जब तक यह हॉस्पिटल बंद नहीं होता, हमारी लड़ाई जारी रहेगी।”

कूकणा ने कहा कि, यह लड़ाई किसी सरकार या पुलिस से नहीं, बल्कि उन हजारों पीड़ित परिवारों के न्याय की है जिन्हें डॉक्टर की लापरवाही और लालच ने तबाह कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि हॉस्पिटल प्रबंधन का दबाव पुलिस प्रशासन पर साफ दिखाई दे रहा है, लेकिन वे किसान के बेटे हैं और “झुकना हमारी फितरत में नहीं”

“अगर जरूरत पड़ी तो जान भी दे देंगे, लेकिन अन्याय के आगे सिर नहीं झुकाएंगे।” — रामनिवास कूकणा


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *