Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर शहर के बीचोबीच हंगामा, खीर बनाते वक्त हुआ झगड़ा सिर फटा और पैसे उड़ाए…
Image

बीकानेर शहर के बीचोबीच हंगामा, खीर बनाते वक्त हुआ झगड़ा सिर फटा और पैसे उड़ाए…

🟢 Bikaner Crime News

बीकानेर शहर के में रविवार रात एक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के शीतलागेट इलाके में 7 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे की है।

परिवादी शिवशंकर आचार्य पुत्र कन्हैयालाल ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि, वह अपनी दूध की दुकान पर अपने साथियों के साथ खीर बना रहा था, तभी सुशांत सिंह व धनेस नामक युवक वहां पहुंचे और अचानक मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान दोनों आरोपी दुकान के अंदर रखे ₹15,000 नगद निकालकर ले गए।

घटना के समय मौजूद भाजयुमो के उपाध्यक्ष कवि आचार्य ने बताया कि “हम खीर बना रहे थे, तभी हाथों में डंडे लेकर आए लोगों ने हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट आई है और चार टांके लगे हैं।” सूत्रों के अनुसार, यह विवाद किसी पुराने लेनदेन के मामले से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *