Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर में देर रात पत्थरबाजी और मारपीट का मामला, महिला घायल…
Image

बीकानेर में देर रात पत्थरबाजी और मारपीट का मामला, महिला घायल…

🟢 Bikaner News Today

बीकानेर शहर के रानीबाजार क्षेत्र में देर रात पत्थर फेंकने और मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल बना रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रानीबाजार निवासी सुभाष शर्मा ने रवि पुत्र राजेंद्र के खिलाफ कोटगेट पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है।

घटना 6 अक्टूबर की रात करीब साढ़े दस बजे की बताई जा रही है। परिवादी के अनुसार, आरोपी उसके घर के बाहर आया और गाली-गलौच करने लगा। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने घर पर पत्थर फेंक दिए, जिससे उसकी पत्नी के सिर पर गंभीर चोट लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने आरोपों की पुष्टि के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *