Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • अंकित बाफना बने अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन यूथ विंग के प्रदेश मंत्री…
Image

अंकित बाफना बने अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन यूथ विंग के प्रदेश मंत्री…

International Vaishya Mahasammelan

अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (आईवीएम) यूथ विंग के प्रदेश स्तर पर एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बीकानेर के युवा उद्यमी अंकित बाफना को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष मनीष गुप्ता व प्रदेश महामंत्री केदार गुप्ता द्वारा की गई।

नियुक्ति पत्र में संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि अंकित बाफना ने समाजसेवा और व्यावसायिक क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली व जनसंपर्क से अलग पहचान बनाई है। उनकी ऊर्जा, कार्यकुशलता और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन यूथ विंग का मुख्य उद्देश्य युवाओं को एक मंच पर जोड़ना, आधुनिक तकनीक का उपयोग कर उन्हें व्यावसायिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है। संगठन लगातार ऐसे युवाओं को आगे ला रहा है जो समाज में परिवर्तन और विकास के वाहक बन सकें।

अंकित बाफना वर्तमान में बीकानेर के प्रमुख युवा व्यवसायियों में गिने जाते हैं और बीएनआई (BNI) जैसी प्रतिष्ठित व्यावसायिक संस्था से जुड़े हैं। उनकी पहचान न सिर्फ बीकानेर में बल्कि देशभर में एक प्रगतिशील यूवा उद्यमी के रूप में है।

इस अवसर पर कमल सिपानी, विनोद गोयल, राजेश गोयल, मोहन सुराणा, विजय बाफना, लौकेश करनाणी, मूदित खजांची, किशन लोहिया, विनोद धानूका, सुरेश गुप्ता, सरला लोहिया, ममता राठी, सरिता नाहटा और धनलक्ष्मी जैन सहित कई गणमान्य सदस्यों ने बधाई देते हुए कहा कि अंकित बाफना का मनोनयन संगठन को नई दिशा और ऊर्जा देगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *