⚪ Gausevak Anand Joshi Award
राजस्थान में सामाजिक सेवा के क्षेत्र में लगातार प्रभावशाली कार्य करने वाले गौसेवक आनंद जोशी को एक और बड़ी उपलब्धि हासिल होने जा रही है। उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा जी द्वारा उन्हें समाजसेवा और गौसेवा में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए अजमेर में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
यह सम्मान एलिजा ग्रुप द्वारा आयोजित मल्टी स्पेशलिटी वी डायग्नोस्टिक सेंटर के उद्घाटन अवसर पर दिया जाएगा। इस आयोजन में प्रदेशभर से चुने गए 10 सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य किया है।
कार्यक्रम के आयोजक एवं एलिजा ग्रुप के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर साहिल कलाल ने बताया कि, “हमारा उद्देश्य उन लोगों को सम्मानित करना है जो समाज में सेवा और समर्पण का उदाहरण बन रहे हैं। ऐसे व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं और उनसे नई पीढ़ी को सेवा का संदेश मिलता है।”
गौसेवक आनंद जोशी ने इस सम्मान को लेकर कहा कि — “यह सम्मान मेरे लिए केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि समाज के लिए और अधिक कार्य करने की प्रेरणा है। मैं उपमुख्यमंत्री डॉ. बैरवा जी और आयोजक मंडल का आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने मेरे प्रयासों को मान्यता दी।” समारोह में प्रदेश के कई गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता और उद्योग जगत की हस्तियाँ मौजूद रहेंगी।















