Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका…
Image

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका…

Bihar Assembly Election 2025

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले BJP को एक और बड़ा झटका लगा है। दरभंगा जिले की अलीनगर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक मिश्रीलाल यादव ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि मिश्रीलाल यादव जल्द ही RJD का दामन थाम सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, यादव के इस्तीफे के बाद अलीनगर सीट पर राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। चर्चा है कि इस सीट से लोकगायिका मैथिली ठाकुर को भाजपा उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतार सकती है। अगर ऐसा होता है तो अलीनगर में एक बेहद दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा — एक ओर अनुभवी नेता, तो दूसरी ओर चर्चित युवा चेहरा।

अलीनगर की जनता अब इस सियासी उठापटक पर निगाहें जमाए बैठी है — क्या मिश्रीलाल यादव सच में RJD में शामिल होंगे? और क्या भाजपा मैथिली ठाकुर को टिकट देकर एक नया दांव खेलेगी?


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *