Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर में करवाचौथ के दिन पति ने पत्नी पर किया कुल्हाड़ी से हमला, हालत गंभीर…
Image

बीकानेर में करवाचौथ के दिन पति ने पत्नी पर किया कुल्हाड़ी से हमला, हालत गंभीर…

Bikaner Crime News

करवा चौथ जैसे शुभ दिन पर बीकानेर शहर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बीकानेर के सदर थाना क्षेत्र के भुट्टो का बास इलाके में शुक्रवार शाम एक पति ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपनी ही पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है।

सूत्रों के अनुसार, भुट्टो का बास मस्जिद के पीछे रहने वाले मेहताब का अपनी पत्नी सलमा बानो से लंबे समय से झगड़ा चल रहा था। शुक्रवार शाम कहासुनी इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर मेहताब ने कमरे में बंद कर सलमा पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए। यही नहीं, उसने सलमा के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया ताकि उसकी चीखें कोई न सुन सके।हमले के बाद आरोपी मेहताब पत्नी को मरा समझकर फरार हो गया। कुछ देर बाद घर के बाहर खून देखकर पड़ोसी पहुंचे तो उन्होंने सलमा को लहूलुहान हालत में पाया। तुरंत उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों ने उसे डीआईसीयू में भर्ती किया है।

पीड़िता के भाई असलम ने बताया कि, उसकी बहन की शादी साल 2014 में हुई थी और उसके तीन छोटे बच्चे हैं। शादी के बाद से ही मेहताब उसे आए दिन पीटता और प्रताड़ित करता था। फिलहाल आरोपी मेहताब फरार है, जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *