🔴 Bikaner News Today
बीकानेर शहर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां करीब 37 से 38 वर्ष के एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना कोटगेट पुलिस थाना क्षेत्र के रेलवे माल गोदाम रोड स्थित घर की बताई जा रही है।
थानाधिकारी विश्वजीत ने बताया कि सुबह पुलिस को सूचना मिली कि व्यक्ति ने फांसी लगा ली है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब घर का गेट खोला तो अंदर व्यक्ति फंदे से लटका हुआ मिला। तुरंत ही पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और सामाजिक संस्थाओं की मदद से पीबीएम हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया। फिलहाल मृतक की पहचान और आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच के बाद ही घटना के पीछे के कारणों का खुलासा हो पाएगा।















