🔴 Bikaner News Today
भारतीय मजदूर संघ के जिला कार्यालय में शनिवार, 11 अक्टूबर को आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में अभियांत्रिकी महाविद्यालय ECB के अशैक्षणिक कर्मचारियों का संगठन “ईसीबी अशैक्षणिक कर्मचारी संघ (BMS)” का गठन किया गया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष गौरीशंकर व्यास की विशेष उपस्थिति रही। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से संतोष पुरोहित को अध्यक्ष तथा दिनेश पारीक को महामंत्री घोषित किया गया। महामंत्री दिनेश पारीक ने
अध्यक्ष संतोष पुरोहित की अनुमति से कार्यकारिणी की घोषणा की।उपाध्यक्ष: चेतन पवार, मनोज चौधरी, रविशंकर जोशी, किशन सारस्वा मंत्री: जय किशन, अमित सिंह, बालबेश चांवरिया कोषाध्यक्ष: सुरेंद्र जाखड़ कार्यालय मंत्री: अरविंद पुरोहित।
प्रदेश उपाध्यक्ष व्यास ने नवगठित टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संघ अशैक्षणिक कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए सशक्त भूमिका निभाएगा।















