Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर में करवाचौथ के दिन हैवानियत, महिला पर जानलेवा हमला पांच आरोपी नामजद…
Image

बीकानेर में करवाचौथ के दिन हैवानियत, महिला पर जानलेवा हमला पांच आरोपी नामजद…

🔴 Bikaner Crime News

बीकानेर शहर के सदर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां भुट्टों के बास इलाके में एक महिला पर उसके ही पति और परिजनों ने लोहे की सरिया और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता के भाई असलम खान पुत्र उमरदीन निवासी भुट्टों का बास ने सदर थाना पुलिस को रिपोर्ट दी है कि उसकी बहन पर मेहताब पुत्र सलीम खान, सलीम पुत्र मामदु खान, अनु पत्नी सलीम, जिनु पुत्री सलीम और शहाबाद पुत्र सलीम ने मिलकर हमला किया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे तुरंत पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ मारपीट और जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के समय मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई थी। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *