🔴 Gajendra Singh Shekhawat Bikaner
केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत सोमवार, 13 अक्टूबर 2025 को बीकानेर-फलोदी के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे और स्थानीय लोगों से संवाद करेंगे। शेखावत का विमान मुंबई से सुबह 8:30 बजे बीकानेर एयरपोर्ट पहुंचेगा, जहां भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद वे सुबह 8:50 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे।
प्रणव भोजक ने पूरे दौरे की जानकारी बताई –
🔹 शोक सभा में करेंगे शिरकत
सुबह 9:30 बजे केन्द्रीय मंत्री स्व. श्री रामेश्वर डूडी के बीकानेर स्थित निवास पर जाकर शोक सभा में शामिल होंगे और परिजनों से संवेदना व्यक्त करेंगे।
🔹 जांबा-मोटाई में स्थानीय कार्यक्रम
इसके बाद वे बीकानेर से जांबा के मोटाई गांव के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां दोपहर 12:00 बजे स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।
🔹 कानासर में धार्मिक आयोजन
दोपहर 1:20 बजे, शेखावत कानासर (पंचायत समिति नेवा) में आयोजित श्री गुरु जम्भेश्वर भगवान मंदिर के भव्य धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
🔹 फलोदी में आत्मनिर्भर अभियान कार्यशाला
कानासर से वे फलोदी के बापू नगर पहुंचेंगे और दोपहर 3:30 बजे स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद शाम 4:30 बजे, वे मलार रोड स्थित तुलसी रिसोर्ट में फलोदी विधानसभा के आत्मनिर्भर अभियान के तहत आयोजित कार्यशाला में उपस्थित रहेंगे।
🔹 ढदू में स्थानीय कार्यक्रम व जोधपुर वापसी
दौरे के अंतिम चरण में श्री शेखावत शाम 5:45 बजे ढदू गांव के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद उनका देर रात जोधपुर लौटने का कार्यक्रम रहेगा।















