🔴 Govind Ram Meghwal News
राजस्थान की सियासत में एक बड़ा विवाद उस समय खड़ा हो गया जब पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविंदराम मेघवाल पर जालोर में हमले का प्रयास किया गया। इस घटना के बाद कांग्रेस में आक्रोश का माहौल है।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस प्रकरण पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, राजस्थान में इस तरह की घटनाएँ अराजकता की निशानी हैं। पहले हमारे राज्य में ऐसा माहौल नहीं था। अब बहुत दुःख के साथ कहना पड़ रहा है कि जब एक पूर्व मंत्री पर हमला हो सकता है, तो आम जनता की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो जाते हैं। गहलोत ने बताया कि, उन्होंने जालोर एसपी से बातचीत कर इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, इस घटनाक्रम के पीछे की सच्चाई सामने आनी चाहिए।
वहीं, पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं और आरोपियों की तलाश में टीम गठित कर दी गई है।


















