Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर में दिल दहला देने वाला हादसा, कार में लगी आग, जिंदा जल ड्राइवर…
Image

बीकानेर में दिल दहला देने वाला हादसा, कार में लगी आग, जिंदा जल ड्राइवर…

🔴 Bikaner Accident News

बीकानेर के नापासर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। भारतमाला रोड पर तेज रफ्तार एर्टिगा कार अनियंत्रित होकर एक ट्रक से टकरा गई। इस भीषण हादसे में कार में आग लग गई। जिससे ड्राइवर मौके पर ही जिंदा जल गया। कार पूरी तरह से राख हो गई। हादसे में एक अन्य घायल यात्री ट्रॉमा सेंटर बीकानेर में उपचार के दौरान जीवन और मौत की जंग हार गया। वहीं, तीन अन्य घायल यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है।

देखे वीडियो: https://www.facebook.com/share/r/19t73EK4MX/

नापासर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और बचाव कार्य शुरू किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में शामिल कार बाड़मेर से लूणकरणसर की ओर जा रही थी और वाहन लूणकरणसर निवासी का बताया जा रहा है। इस दर्दनाक हादसे ने सड़क सुरक्षा की गंभीरता को एक बार फिर उजागर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *