🔴 Bikaner Kothari Hospital
बीकानेर के कोठारी अस्पताल की कथित चिकित्सकीय लापरवाही ने मुकनाराम जाखड़ की जान ले ली। घटना रविवार को हुई, जब सर्वोदय बस्ती निवासी मुकनाराम को सिने में दर्द उठा। सीधे कोठारी हॉस्पिटल पहुंचे मुकनाराम की ईसीजी जांच की गई, लेकिन चिकित्सकों ने नॉर्मल बताते हुए उन्हें घर भेज दिया।
मुकनाराम घर जाकर सो गए और फिर कभी नहीं उठे। परिजनों ने बाद में पीबीएम हल्दीराम हॉस्पिटल में जांच कराई। जहाँ चिकित्सकों ने स्पष्ट किया कि हार्ट अटैक हुआ और समय पर सही इलाज न मिलने के कारण उनकी मौत हुई। घटना से गुस्साए परिजन और रिश्तेदार कोठारी हॉस्पिटल पहुंचे और चिकित्सकों से जवाबदेही की मांग कर रहे हैं। इस मामले ने अस्पताल की जांच और जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।















