Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: भाभी ने देवर पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप…
Image

बीकानेर: भाभी ने देवर पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप…

🟢 Bikaner Fraud News

बीकानेर शहर के रानी बाजार क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां भाभी ने अपने देवर पर धोखाधड़ी कर संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया है।

कोटगेट पुलिस थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता पूर्णिमा शर्मा ने बताया कि उसका देवर प्रताप शर्मा ने चालाकी से उसके पति के फर्जी हस्ताक्षर करवाकर वसीयत अपने नाम करवा ली। यह घटना 16 मई 2022 की बताई जा रही है, जो बंगाली मंदिर के पास रानी बाजार क्षेत्र में हुई। पूर्णिमा शर्मा ने पुलिस को बताया कि देवर प्रताप शर्मा ने अपने साथियों हेमचंद बांठिया और गुलशन कुमार की मदद से यह धोखाधड़ी की योजना बनाई और अमल में लाई।

पीड़िता का कहना है कि, इस फर्जीवाड़े के जरिए आरोपी ने पारिवारिक संपत्ति पर कब्जा जमाने की कोशिश की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस आरोपियों से पूछताछ की तैयारी कर रही है और संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *