Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर में रात के समय लूटपाट की वारदात, युवक से मारपीट कर सोने की चैन और चांदी का कड़ा
Image

बीकानेर में रात के समय लूटपाट की वारदात, युवक से मारपीट कर सोने की चैन और चांदी का कड़ा

🟢 Bikaner Crime News

बीकानेर शहर में लूट और मारपीट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीती 28 सितंबर की रात एक युवक के साथ मारपीट कर उसकी सोने की चैन और चांदी का कड़ा लूट लिए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना व्यास कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे के सामने रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है।

इस संबंध में कुम्हारों का मोहल्ला निवासी अनिल खटोड़ ने जेएनवीसी थाना पुलिस को रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों रूद्र, राधे, लवेश और गोविंद ने उसके भाई को रास्ते में रोक लिया और उसके साथ मारपीट की। झगड़े के दौरान आरोपियों ने उसके भाई की सोने की चैन और चांदी का कड़ा छीन लिया तथा मौके से फरार हो गए। पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर जेएनवीसी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुट गई है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *