Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • भाजपा नेता महावीर रांका के जन्मदिन पर इन दिग्गज नेताओं ने दी बधाई…
Image

भाजपा नेता महावीर रांका के जन्मदिन पर इन दिग्गज नेताओं ने दी बधाई…

Bikaner News Today

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं बीकानेर के पूर्व यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका के जन्मदिन पर आज पूरे प्रदेश से बधाइयों का तांता लग गया। बीकानेर के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले रांका को प्रदेश के शीर्ष नेताओं ने फोन कर शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं फोन कर रांका को जन्मदिन की बधाई दी और उनके सामाजिक योगदान की सराहना की। इस पर रांका ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, यह उनके लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है।

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी फोन कर रांका को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व की प्रशंसा की। केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल बीकानेर स्थित रांका निवास पहुंचे और उन्हें व्यक्तिगत रूप से बधाई दी। इसके अलावा, राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल सहित कई जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और समाजसेवियों ने भी रांका को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

बीकानेर में रांका समर्थकों ने भी पूरे दिन उनके जन्मदिन को उत्सव की तरह मनाया। जगह-जगह मिठाइयां बांटी गईं और लोगों ने उनके दीर्घायु की कामना की।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *