Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: हथियारों से लैस बदमाशों ने मचाया आतंक…
Image

बीकानेर: हथियारों से लैस बदमाशों ने मचाया आतंक…

Bikaner Crime News

बीकानेर जिले के कोलायत क्षेत्र से एक बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। श्री महादेव कॉटन फैक्ट्री में देर रात बोलेरो और स्कूटी पर आए करीब एक दर्जन बदमाशों ने पिस्तौल, तलवार और लाठियों से लैस होकर हमला किया और करीब 5 लाख रुपये की नकदी लूट ली। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है।

सूत्रों के अनुसार, परिवादी महेन्द्र सियाग, जो पिछले तीन वर्षों से फैक्ट्री में मुनीम के पद पर कार्यरत हैं, ने पुलिस को बताया कि रात करीब 11 बजे बोलेरो कैंपर में सवार नारायणसिंह, उगमसिंह, भोमसिंह, दयालसिंह, रतनसिंह और अशोकसिंह फैक्ट्री पहुंचे। जब गेट खोलने से मना किया गया, तो आरोपियों ने बोलेरो से टक्कर मारकर गेट गिरा दिया और फैक्ट्री के अंदर घुसते हुए कर्मचारियों को कुचलने की कोशिश की।

थोड़ी देर बाद सभी आरोपी मौके से भाग गए, लेकिन कुछ समय बाद दोबारा बोलेरो लेकर लौटे और इस बार हथियारों के साथ फैक्ट्री पर धावा बोला। बदमाशों ने लाइट बंद करवाकर कर्मचारियों को धमकाया और ऑफिस में रखी नकदी लूटकर फरार हो गए। इसी बीच घटना की सूचना कोलायत पुलिस को दी गई। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को देखकर बदमाश बोलेरो वहीं छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *